https://www.dwivedishayari.blogspot.com/26dac271b1bc4f82bb57a4411e1475f0.txt 0013E5DB0910234089B10D83A41D0E1C LOVE SHAYARI : Motivational Quotes Shayari

लोकप्रिय पोस्ट

7/1/25

Motivational Quotes Shayari

Motivational Quotes Shayari

दिल जब घबराये तो खुद को
एक किस्सा सुना देना,
जिन्दगी कितनी भी मुश्किल
क्यूँ ना हो मुस्कुरा देना..

आसानी से सब कुछ हासिल हो
तो उसकी कदर कहाँ ?
जरूरी है कुछ पाने के लिए
कुछ गंवा देना..

Join🔻
━━━━✧❂✧━━━━


मेरे मन तू क्यों रोता है
जो लिखा है वही होता है..

रास्ते दस और खुलते हैं
जब एक बंद होता है..

जिन पेड़ों पर फल नहीं होते 
क्या वहाँ चिड़ियों का बसेरा नहीं होता है?

हिम्मत हारने से तुझे क्या मिलेगा,
रात के बाद ही तो सवेरा होता है..

कितनी भी उड़ान भर ले आसमान में,
मिलना तो सबको जमीं पर होता है..

मत मायूस हो दुनिया की क्रूरता
ख़ुद पर पाकर,
सुना है जिसका कोई नहीं
उसका भगवान होता हैं....


━━━━✧❂✧━━━━


इंसान को इंसान धोखा नहीं देता,
बल्कि इंसान को उसकी
उम्मीदें धोखा देती है..
जो वो दूसरों से रखता है !


━━━━✧❂✧━━━━


अगर ज़िंदगी को खुशहाल
बनाना चाहते हो, तो अपने
विचारों को चुनना सीखो।

हमारे विचार व व्यवहार ही
हमारी प्रशन्नता, और व्यथित
होने के परिचायक है,,!!


━━━━✧❂✧━━━━


जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते,
वो चीजों को अलग तरह से करते हैं।

विपरीत परस्थितियों में
कुछ लोग टूट जाते हैं,
तो कुछ लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।

उचित समय पर पिए गये कड़वे घूँट
सदैव जीवन मीठा कर दिया करते है।

Join🔻
━━━━✧❂✧━━━━

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें