https://www.dwivedishayari.blogspot.com/26dac271b1bc4f82bb57a4411e1475f0.txt 0013E5DB0910234089B10D83A41D0E1C LOVE SHAYARI : राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की खास बातें

लोकप्रिय पोस्ट

21/6/22

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की खास बातें

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की खास बातें :-

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की, जिसके बाद पूर्वी भारत से एक आदिवासी महिला को चुनने का निर्णय लिया गया. द्रौपदी मुर्मू बीजेपी की उम्मीदवार होंगी. द्रौपदी मुर्मू के सफर के बारे में बात करें तो उन्होंने ओडिशा में पार्षद बनने के साथ राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी. 


राजग उम्मीदवार मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ है. 20 जून 1958 को जन्मी द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, 2000-2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त, 2002 से मई तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं. वह साल 2000 और 2004 में ओडिशा की पूर्व मंत्री और रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं. वह 2015 में झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाली पहली महिला थीं.
वह राज्यपाल नियुक्त होने वाली पहली महिला आदिवासी नेता रही हैं. निर्वाचित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी. इसके अलावा वे ओडिशा से भी प्रथम राष्ट्रपति होंगी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें