https://www.dwivedishayari.blogspot.com/26dac271b1bc4f82bb57a4411e1475f0.txt 0013E5DB0910234089B10D83A41D0E1C LOVE SHAYARI : shayari

लोकप्रिय पोस्ट

shayari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
shayari लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

6/10/20

Motivational हिन्दी शायरी || Motivation Shayari In Hindi

1.कागजों में लोग 
अपनी उम्र कम बताते हैं

बड़े होकर मां की कोख में 
बिताए 9 महीने भूल जाते हैं



2.मंज़िले हमारे 
करीब से गुज़रती गयी,​

​और हम औरो को 
रास्ता दिखाने में ही रह गये


3.आज बहुत दिनों बाद 
कोई बहुत याद आया है।
ये क्या दिल की खूबसूरती है 
या किसी का साया है।।



4.पाँव हौले से रख कश्ती से उतरने वाले

जिंदगी अक्सर किनारों से ही खिसका करती है


5.यूं तो किसी चीज के मोहताज नही हम,

बस एक तेरी आदत सी हो गयी है।


6.मेरी खामोशियों में भी फसाना ढूंढ लेती है.....
बडी शातिर है ये दुनिया, बहाना ढूंढ लेती है,

हकीकत जिद किए बैठी है चकनाचूर करने को....
मगर हर आँख फिर सपना सुहाना ढूंढ लेती है,

न चिडिया की कमाई है न कारोबार है कोई....
वो केवल हौसले से आबोदाना ढूंढ लेती है,

उठाती है जो खतरा हर कदम पर डूब जाने का....
वही कोशिश समंदर मे खजाना ढूंढ लेती है,

जुनूं मंजिल का, राहों में बचाता है भटकने से....
मेरी दीवानगी... अपना ठिकाना ढूंढ लेती है .....!!


7.सिर्फ़ किताबों से 
ज्ञान मिले ये जरूरी नहीं 
कुछ चेहरे भी ज्ञान दे जाते हैं


8.उसे हम याद आते हैं फ़क़त फुर्सत के लम्हों में...
मगर ये बात भी सच है उसे फुर्सत नही मिलती...
                                               ( वसी शाह )

9.हम तस्लीम करते हैं हमे फुर्सत नही मिलती...
मगर जब याद करते हैं तो ज़माना भूल जाते हैं...

                                            ( मिर्ज़ा ग़ालिब )

10.ज़माना भूल जाते है तेरे एक दीद के खातिर...
ख्यालों से निकलते हैं तो सदियाँ बीत जाती हैं...

                                        ( अल्लामा इक़बाल )

11.सदियाँ बीत जाती है ख़्यालों से निकलने में...
मगर जब याद आती है तो आँखे भीग जाती है...

                                              ( साग़र )

12.ज़िन्दगी के सफ़र में मैंने 
अब तक तो यही जाना है
ख्वाहिशों का हाथ 
अक्सर मजबूरियों ने थामा है!


13.माना कि 
हवाए भी अपना रूख बदलती हैं
पर इंसान जितना तो नहीं।


14.सुस्त ज़िन्दगी के दिन चार देखिये,
तेज़ भागते वक़्त की रफ़्तार देखिये

सिकुड़ती हुई उम्र के कमरे के बाहर
ख्वाहिशों की लम्बी क़तार देखिये,

रंगीपुती रिश्तों की दीवारों के अंदर
घर बनाती रंजिश की दरार देखिये

दुकाने इंसानियत की बंद हो गयीं
वहशियत का हर तरफ बाजार देखिये

झुक के पाँव छूती थी जो शोहरतें
आज उन्हें ही सर पर सवार देखिये

बाँट ली हैं साँसे बराबर के हिस्सों में
आंसू और हंसी के बीच करार देखिये

शायद कोई हमको खोजकर ले आये
गुमशुदगी का देकर इश्तेहार देखिये

दिल तो कबका इसमें दफ़न हो चूका
अब तो सिर्फ जिस्म की मज़ार देखिये...


15.चला था ज़िक्र 
ज़माने की बेवफ़ाई का
सो आ गया तुम्हारा ख़याल वैसे ही


16.चित्रकार तुझे
 उस्ताद मानूँगा, 
दर्द भी खींच 
मेरी तस्वीर के साथ।


17.ऐब भी बहुत है मुझमें और खूबियां भी
 ढूंढने वाले तू सोच , तुझे क्या चाहिए ✍️


18." मैं अकेला गुनेहगार नहीं ...
  मैं , मय और मेरे लहजे ,
    तीनों ने डुबोया मुझको " !!

19.ढूंढ किताब-ए-इश्क से 
फतवा ओ-काजी...!!
जो छोड़ जाये.. 
उसकी याद में जिया जाये कैसे...!!

20.बढ़ती गयी दिन-ब-दिन 
उनकी मनमर्ज़ियाँ.... !!
फिर हुआ यूँ कि 
हम फिर से अजनबी हो गए .....!!

21." 'अपनों' को ... उम्मीद ऐ वफ़ा थी हमसे
 और हम ... बदचलन बनके ही रह गये " !!
सब तेरी मोहब्बतों की इनायत है वरना,

मैं क्या!मेरा दिल क्या!मेरी शायरी क्या!!



22.लिखता हूँ खुद को खत तेरे नाम से
देता हूँ दिल को तसल्ली यूँ कभी-कभी

23.क्या तुम उस वक़्त मिलने आओगे ?
साँस जब घर बदल रही होगी......


24.“अब परछाईयों का भी बोझ नहीं मुझ पर

कितना सुकून है अंधेरों में " ...!!


25.गणित पढ़ते पढ़ते बरसो गुजर गए 

आपकी आँखों मे झाँका तो जाना सब शून्य है


26." मैं दीवारों को बातो में लगाए रखूंगा 

तुम चुपके से निकल जाना तस्वीर से अपनी " !!


27.कुछ मोहब्बतें सही शख्स से.. 

गलत वक़्त पर.. गलत उम्र में हो जाती हैं...


28.बात बताने का बहाना करके _____💗 ))

मैने चूमा था.... उसके गालो 😛 को

अब रोज जिद करती है के

मुझे वो बात बताओ ....
😘💞


29.मिले हुए समय को ही अच्छा बनाए 
अगर अच्छे समय की राह देखोगे 
तो पूरा जीवन कम पड़ेगा।

30.मैं इस खुदा काे कैसे मानूँ 
मेरी ताे मां खुदा है ...  
हां पापा बहुत प्यार करते हैं 
पर मां सबसे जुदा है ...

31.हर पतंग जानती हैं 
अंत में कचरे में ही जाना हैं
लेकिन उससे पहले हमें 
आसमाँ छुके दिखाना हैं


32.तू मुझे गुनाहगार साबित करने की 
जहमत ना उठा।
बस इतना बता क्या-क्या कबुल करना हैं
जिससे मोहब्बत बनीं रहें।

33.जो कुछ खो गया उसे भूल जाओ 

ताकि जो बाकी है उसे हासिल कर सको।

34.आज लाखो रुपये बेकार है
वो एक रुपये के सामने
जो माँ स्कूल जाते वक्त देती थी

35.प्रेम में जबरदस्ती नही
जबरदस्त होना चाहिए ..

36.दिल की तमन्ना इतनी है 
कुछ ऐसा मेरा नसीब हो
मैं जहाँ जिस हाल में रहुँ 
बस तू मेरे करीब हो


37.इन्सान जिंदगी मे बहुत कुछ सीखता है
लेकिन जब तक दुसरो से प्यार करना
दुसरो को माफ करना और दुसरो की 
इज्जत करना नही सीख जाता  
समझो कुछ नही सीखा।


38.ज़िंदगी में हर एक का एक सपना होता है
पर क़िस्मत का खेल देखो 
वो सपना टूट जाता है
या उसे पूरा करने का समय छूट जाता है


39.सब्र और सहनशीलता
कोई कमजोरियां नहीं होती है
ये तो अंदरुनी ताकत है
जो सब में नहीं होती


40.जिंदगी में कुछ गहरे जख्म 
कभी नहीं भरते
इन्सान बस उन्हें छुपाने का 
हुनर सीख जाता है


41.देखा है जिंदगी को कुछ इतने करीब से
लगने लगे हैं तमाम चेहरे अजीब से

बचपन की सबसे बड़ी ग़लतफ़हमी ये थी कि
बड़े होते ही ज़िन्दगी मज़ेदार हो जाएगी

28/9/20

दर्द भरी शायरी | Dard Shayari In Hindi || Dard bhari Shayari

1.सोचा था तड़पायेंगे हम उन्हें,
किसी और का नाम लेके जलायेगें उन्हें,
फिर सोचा मैंने उन्हें तड़पाके दर्द मुझको ही होगा,
तो फिर भला किस तरह सताए हम उन्हें।




2.दिन हुआ है, तो रात भी होगी,
मत हो उदास, उससे कभी बात भी होगी।
वो प्यार है ही इतना प्यारा,
ज़िंदगी रही तो मुलाकात भी होगी।

3.वो बिछड़ के हमसे ये दूरियां कर गई,
न जाने क्यों ये मोहब्बत अधूरी कर गई,
अब हमे तन्हाइयां चुभती है तो क्या हुआ,
कम से कम उसकी सारी तमन्नाएं तो पूरी हो गई।


4.वो बिछड़ के हमसे ये दूरियां कर गई,
न जाने क्यों ये मोहब्बत अधूरी कर गई,
अब हमे तन्हाइयां चुभती है तो क्या हुआ,
कम से कम उसकी सारी तमन्नाएं तो पूरी हो गई।

5.अब तो वफ़ा करने से मुकर जाता है दिल, अब तो इश्क के नाम से डर जाता है दिल, अब किसी दिलासे की जरूरत नही है, क्योंकि अब हर दिलासे से भर गया है दिल।


6.होले होले कोई याद आया करता है,
कोई मेरी हर साँसों को महकाया करता है,
उस अजनबी का हर पल शुक्रिया अदा करते हैं,
जो इस नाचीज़ को मोहब्बत सिखाया करता है।

7.अब तेरे बिना जिंदगी गुजारना मुमकिन नही है,
अब और किसी को इस दिल में बसाना आसान नही है,
हम तो तेरे पास कब के चले आये होते सब कुछ छोड़ कर,
लेकिन तूने कभी हमे दिल से पुकारा ही नही है।

8.मंजिल भी उसकी थी, रास्ता भी उसका था,
एक मैं ही अकेला था, बाकि सारा काफिला भी उसका था,
एक साथ चलने की सोच भी उसकी थी,
और बाद में रास्ता बदलने का फैसला भी उसी का था।

9.अब मोहब्बत नही रही इस जमाने में, क्योंकि लोग अब मोहब्बत नही मज़ाक किया करते है इस जमाने में।

10.चिंगारी का ख़ौफ़ न दिया करो हमे,
हम अपने दिल में दरिया बहाय बैठे है,
अरे हम तो कब का जल गये होते इस आग में,
लेकिन हमतो खुद को आंसुओ में भिगोये बैठे है।

11.इंसान की ख़ामोशी ही काफ़ी है, ये बताने के लिये की वो अंदर से टूट चूका है।


NEW LETEST SHAYARI :-


1.जिंदगी में वो अजनबी बन कर आये थे

अब अपने बन कर दूर जा रहे हैं।



2.महंगी हैं अगर किताबें..
तो चेहरे पढ़ा करो




3.कहा है खुदा ने... 
खुद से नही मिलेगी मंजिल
चलेगा गिरेगा ठोकर खायेगा 
तभी तो मंजिल पाने का मज़ा आएगा।





4.लगा दो जाति का लेबल
लहू की बोतल पर भी
देखते है कितने लोग
 रक्त लेने से मना करते हैं।




5.रहने दो अंधेरो में मुझे 
उजालो में अपनो का 
असली चेहरा नजर आता है



6.क्यूँ हम किसी के ख्यालो मे खो जाते है,
एक पल की दूरी मे रो जाते है..
कोई हमे इतना बता दो की, हम ही ऐसे है
या प्यार करने के बाद सब ऐसे हो जाते है। 




7.कहते हैं इज्जत दो इज्जत लो

पर हमारी एक आदत है✍✍

हम जो दे देते हैं उसे वापस नहीं लेते।


8.लोग अक्सर कहते हैं 
पैसे कमाने से क्या होगा
 भूख तो रोटी से ही मिटेगी






9.आज भूख पैसे से मिटती है
क्योंकि रोटी बाजार में बिकती है

वो अपनी दरयादिली कुछ ऐसे दिखाता है.....

रोटी दो बांटता है फोटो दस खिचाता है.....!!





10.मुस्कराहट.....
एक कमाल की पहेली है...

जितना बताती है 
उससे कहीं ज्यादा छुपाती है...




11.मेरी बदतमीजियां तो जग जाहीर है ...
लेकिन शरीफो की शराफत .... के ....
निशां क्यों नहीं मिलते .....




12.दिल परेशान है तेरे बगैर 
जिन्दगी बेजान है तेरे बगैर 

लौट आ फिर से मेरे हमदम
सब कुछ वीरान है तेरे बगैर 

रात की नींद दिन का सुकून 
आना कहा आसान है तेरे बगैर 
 
फिरते रहते पागलो की तरह इधर से उधर
लगता नही दिल बहुत नुकसान है तेरे बगैर





13.इतनी चाहत के बाद भी,
तुझे एहसास ना हुआ...

जरा देख तो ले,
दिल की जगह पत्थर तो नहीं....





14.सर्दी की आड़ में ,😔
                  उम्र ढल रही है।
✍✍
और लोग कह रहे हैं ,🙊
                कि ठंड बढ रही है।






15.हक़ीक़त जिंदगी की ठीक से जब जान जाओगे,

ख़ुशी में रो पड़ोगे और ग़मो में मुस्कुराओगे...





16.ये दुनिया अक्सर उन्हें सस्ते में लूट लेती है ...

जिन्हें खुद की कीमत ... का अंदाज़ा नहीं होता ....





17.इंतज़ार ऐ इश्क में
बैचैनी का आलम मत पूछो

हर आहट पर लगता है
वो आये है… वो आये है।





18.कहते है लड़की लक्ष्मी का रूप होती है

            100% सच बात है
इस बात पर अगर किसी को यकीन ना हो तो

तो किसी से सच्ची मोहोब्बत करके देखो
अगर वो लड़की आपको खुशियो से मालामाल न करदे तो कहना।।




19.मेरी वफ़ाओं को मारो गोली 

ये बताओ तुम आज कल किसे चूना लगा रही हो




20.शायरी वही सही होती है 
जिसे पढ़ कर दिल को यूँ लगे कि....
    अरे हाँ....
यही बात तो हम कहना चाहते थे....





21.ना चाँद अपना था और ना तू अपना था ...

काश दिल भी मान लेता ....की सब सपना था ...




22.कुछ ज्यादा नही जानते मोहब्बत के बारे में,
बस तुम्हें सामने देखकर मेरी तलाश खत्म हो जाती है।






23.वो चाहती थी रूह तक सौंप दे उसे 
मगर उस लड़के की तो बस बदन पर निगाह थी






24.न जाने वो वहम था....सुरूर था....या फिर प्यार

किसी एहसास ने मेरे दिल को छुआ तो था....





25.क्या हुआ जो 

शाहजहां ने मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया


मैं हर दीन तेरी याद में गरीबों को भोजन खिलाऊगा




26.कागज पर लिखी ग़जल बकरी चबा गई।
चर्चा पूरे शहर में हुआ कि बकरी शेर खा गई।




27.नज़रें झुका लेने से भला सादगी का क्या ताल्लुक़
शराफ़त तब झलकती है जब नीयत में पर्दा हो...




28.जिन्दगी के बारे मे इतना ही लिख सका हुँ मै
कुछ गहरे रिश्ते थे कमजोर लोगो से ...!!




29.किसी ने धुल क्या झोकी आँखो मे 
कमाल तो देखो पहले से अच्छा दिखने लगा है ...!!




30.एक तो ये कातिल सर्दी ऊपर से तेरी यादों की धुंध,
बेहाल कर रखा है इश्क के मौसमों ने...