क्या लगता है मैं रुकूँगा
नही , असंभव।
क्या लगता है मैं झुकूँगा
नही , असंभव।।
कष्टों को खूँटी पर रखकर
सूर्य से नज़र मिलायेंगे ।
असि मनोबल की लेकर
रण-भूमि में भिड़ जाएंगे ।।
हम खुद से नौका बनाएंगे
और खुद ही पार लगाएंगे ।
अब उनसें क्या ही आस रखे
जो बाते सिर्फ बनाएंगे ।।
संघर्षो की आँधी में हम
अपना दीप जलाएंगे ।
तूफानों की क्या मजाल
जो जलते दीप बुझायेंगे ।।
रोकेंगी मुझकों आँधी क्या
मैं पर्वत बन टकराऊँगा।
बरसेगा मुझपर अम्बर क्या
मैं उसकों आँख दिखाऊँगा ।।
विघ्नों से नही डरने वाला
न हाथ खड़े करने वाला ।
पुरुषार्थ ही मेरा ईश्वर है
मैं स्वयं भाग्य लिखने वाला ।।
संघर्ष पथ बढ़ते चलूँगा
कर्म नीत करते चलूँगा।
हार मानूँगा नही
अहसान माँगूँगा नही ।।
Shayari,Hindi line,2022 shayari, new shayari,News,good morning massage,sad Sms, Shayari sms,
लोकप्रिय पोस्ट
-
मैं हस-हस कर दुख बताता चला गया, वो मुस्कुरा कर हर ग़म को सुनते चले गए।। 1.प्रेम से रहो दोस्तो जरा सी बात पर रुठा नही करते... पत्त...
-
1.ऐ मेरे पाँव के छालों ! जख्मो को साथ ही रखना... जमाना मुझसे मेरे सफर के निशान माँगेगा 😔 2.ना जाने वो कौन से धागे से बंधे है...
-
1.'एहतियात' बहुत जरूरी है ! चाहे 'सडक' पार कर रहे हो या 'हद' ....!! 2.बदलती चीजें हमेशा अच्छी लगती है ...
-
एक बार कर के ऐतबार लिख दो, कितना है मुझ से प्यार लिख दो, कटती नहीं ये ज़िन्दगी अब तेरे बिन, कितना और करूँ इन्तज़ार लिख दो। तरस रहे हैं बड़ी ...
Motivational quotes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Motivational quotes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
7/1/25
Motivational Quotes Shayari
Motivational Quotes Shayari
यदि आप स्वयं प्रसन्न है,
तो जिंदगी उत्तम है।
यदि आपकी वजह से लोग प्रसन्न हैं,
तो जिंदगी सर्वोत्तम है।
━━━━✧❂✧━━━━
मदद एक ऐसी घटना है..
जिसे करो तो लोग भूल जाते हैं..
यदि ना करो तो लोग याद रखते हैं..!!
━━━━✧❂✧━━━━
ढूढोगे अगर तो ही रास्ते मिलेंगे,
मंजिल की फितरत है
खुद चलकर नहीं आती..!!
━━━━✧❂✧━━━━
हार को भी सहना सीखिए
क्योंकि हर रास्ते पर
जीत नहीं लिखी होती..!!
━━━━✧❂✧━━━━
जो बाप कि कदर करता है,
वो कभी गरीब नही होता ।।
और जो मां की कदर करता है,
वो कभी बदनसीब नही होता ।।
अमीर तो हर गली में मिल जाते हैं,
मुश्किल तो जमीर वालों को ढूंढना है ।।
कलयुग चल रहा है..
इसलिए ये विचार दिल से निकाल दीजिए
कि बिना स्वार्थ कोई आपसे रिश्ता रखेगा ।।
━━━━✧❂✧━━━━
कोई आपका विश्वास तोड़े
तो दिल से उसका धन्यवाद करो,
क्योंकि वही लोग सिखाते है
की विश्वास सोच समझ कर करो।
━━━━✧❂✧━━━━
अमीर के घर का कौआ
भी सबको मोर लगता है !
और गरीब जब भूखा होता है
तब भी सबको चोर लगता है !
━━━━✧❂✧━━━━
सदस्यता लें
संदेश (Atom)