https://www.dwivedishayari.blogspot.com/26dac271b1bc4f82bb57a4411e1475f0.txt 0013E5DB0910234089B10D83A41D0E1C LOVE SHAYARI

लोकप्रिय पोस्ट

13/7/26

जब अल्फ़ाज़ रो पड़ें – 15 सबसे दर्दनाक शायरियाँ

 


1.

कुछ ख़्वाब थे जो तेरे साथ सजाए थे,

वक़्त ने उन्हें ख़ामोशी से मिटा दिया।

अब हर मुस्कुराहट बस दिखावा लगती है,

दिल ने जीना तो सीखा, मगर हँसना भूल गया।


2.

तेरी यादें हर रात दस्तक देती हैं,

नींद मेरी आँखों से रूठ जाती है।

सुबह तो हो जाती है हर रोज़,

मगर मेरी ज़िंदगी फिर भी अँधेरी रह जाती है।


3.

जिसे अपनी दुनिया समझा था,

उसी ने मुझे तन्हा छोड़ दिया।

अब किसी से शिकायत भी नहीं,

बस किस्मत ने मेरा साथ छोड़ दिया।


4.

दिल में हज़ारों बातें दफ़्न हैं,

लबों पर सिर्फ़ ख़ामोशी रहती है।

लोग कहते हैं सब ठीक है,

काश उन्हें अंदर की टूटन दिखती।


5.

हर दुआ में तेरा नाम लिया,

हर साँस में तुझे बसाया था।

तूने एक पल में रिश्ता तोड़ दिया,

जिसे मैंने उम्र भर निभाया था।


6.

आँसू छुपाना अब आदत बन गई,

दर्द से दोस्ती सी हो गई।

जो कभी मेरी दुनिया था,

आज वही सबसे बड़ी कमी बन गई।


7.

कुछ रिश्ते अधूरे ही अच्छे होते हैं,

पूरे होकर अक्सर टूट जाते हैं।

हमने जिसे दिल से अपनाया,

वही हमें बेगाना कर जाते हैं।


8.

अब आईना भी सवाल करता है,

चेहरे की मुस्कान झूठी क्यों है।

कैसे बताऊँ उसे कि,

दिल की हर धड़कन अधूरी क्यों है।


9.

तेरे बिना जीना सीख लिया है,

मगर खुश रहना नहीं आया।

हर दिन गुज़र तो जाता है,

बस सुकून कभी लौटकर नहीं आया।


10.

वक़्त ने सब कुछ बदल दिया,

बस यादें वैसी की वैसी रहीं।

तू किसी और का हो गया,

और मेरी तन्हाइयाँ मेरी ही रहीं।


11.

टूटकर चाहा था तुझे,

शायद यही मेरी ख़ता थी।

तूने दिल तोड़कर रख दिया,

और यही तेरी वफ़ा थी।


12.

अब किसी से उम्मीद नहीं रखता,

उम्मीदें अक्सर रुला देती हैं।

जो अपने होने का दावा करते हैं,

वही सबसे पहले भुला देते हैं।


13.

चाहत मेरी अधूरी रह गई,

कहानी मेरी ख़ामोश रह गई।

जिसे मंज़िल समझकर चला था,

वही रास्ते में छोड़ गया।


14.

दिल आज भी तेरा इंतज़ार करता है,

भले तू कभी लौटकर न आए।

कुछ मोहब्बतें ऐसी होती हैं,

जो उम्र भर सिर्फ़ दर्द दे जाएँ।


15.

मेरी ख़ामोशी को कमज़ोरी मत समझना,

इसमें हज़ारों चीख़ें दबी हुई हैं।

मैं मुस्कुरा ज़रूर देता हूँ,

मगर आँखों में आज भी नमी छुपी हुई है।

7/1/25

मुझे दहेज़ चाहिए तुम लाना तीन चार ब्रीफ़केस जिसमें भरे हो तुम्हारे बचपन के खिलौने

मुझे दहेज़ चाहिए
तुम लाना तीन चार ब्रीफ़केस
जिसमें भरे हो
तुम्हारे बचपन के खिलौने
बचपन के कपड़े
बचपने की यादें
मुझे तुम्हें जानना है
बहुत प्रारंभ से..

तुम लाना श्रृंगार के डिब्बे में बंद कर
अपनी स्वर्ण जैसी आभा
अपनी चांदी जैसी मुस्कुराहट
अपनी हीरे जैसी दृढ़ता..

तुम लाना अपने साथ
छोटे बड़े कई डिब्बे
जिसमें बंद हो
तुम्हारी नादानियाँ
तुम्हारी खामियां
तुम्हारा चुलबुलापन
तुम्हारा बेबाकपन
तुम्हारा अल्हड़पन..

तुम लाना एक बहुत बड़ा बक्सा
जिसमें भरी हो तुम्हारी खुशियां
साथ ही उसके समकक्ष वो पुराना बक्सा
जिसमें तुमने छुपा रखा है
अपना दुःख
अपने ख़्वाब
अपना डर
अपने सारे राज़
अब से सब के सब मेरे होगे..

मत भूलना लाना
वो सारे बंद लिफ़ाफे
जिसमें बंद है स्मृतियां
जिसे दिया है
तुम्हारे मां और बाबू जी ने
भाई-बहनों ने
सखा-सहेलियों ने
कुछ रिश्तेदारों ने..

न लाना टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन
लेकिन लाना तुम
किस्से
कहानियां
और कहावतें अपने शहर के..

कार,मोटरकार हम ख़ुद खरीदेंगे
तुम लाना अपने तितली वाले पंख
जिसे लगा
उड़ जाएंगे अपने सपनों के आसमान में..

मुझे दहेज़ में चाहिए
तुम्हारा पूरा प्यार
पूरा खालीपन
तुम्हारे आत्मा के वसीयत का पूरा हिस्सा
सिर्फ़ इस जन्म का साथ तो चाहिए ही है..

Post psnd आयी है तो like jrur kren sbhi 🙏

Motivational Lines

क्या लगता है मैं रुकूँगा
नही , असंभव।
क्या लगता है मैं झुकूँगा
नही , असंभव।।

कष्टों को खूँटी पर रखकर
सूर्य से नज़र मिलायेंगे ।
असि मनोबल की लेकर
रण-भूमि में भिड़ जाएंगे ।।

हम खुद से नौका बनाएंगे
और खुद ही पार लगाएंगे ।
अब उनसें क्या ही आस रखे
जो बाते सिर्फ बनाएंगे ।।

संघर्षो की आँधी में हम
अपना दीप जलाएंगे ।
तूफानों की क्या मजाल
जो जलते दीप बुझायेंगे ।।

रोकेंगी मुझकों आँधी क्या
मैं पर्वत बन टकराऊँगा।
बरसेगा मुझपर अम्बर क्या
मैं उसकों आँख दिखाऊँगा ।।

विघ्नों से नही डरने वाला
न हाथ खड़े करने वाला ।
पुरुषार्थ ही मेरा ईश्वर है
मैं स्वयं भाग्य लिखने वाला ।।

संघर्ष पथ बढ़ते चलूँगा
कर्म नीत करते चलूँगा।
हार मानूँगा नही
अहसान माँगूँगा नही ।।

सबसे भारी क्या है ?

सबसे भारी क्या है ?
पर्वत पहाड़ या दर्द से भारी मन,

नहीं !
सबसे भारी है माथे का वो घूंघट
जिसमें संस्करों के नाम पर
पिघल जाती है कितनी ही
कलाएँ,योग्यताएं और प्रतिभा ।

सबसे ऊंचा क्या है ?
गगन चुम्बी ईमारतें,चीन की दिवार
या महापुरुषों की प्रतिष्ठा ,

नहीं !
सबसे ऊंची होती है वो दहलीज
जिसे पार करने में खप जाता है
किसी स्त्री का पूरा जीवन
जिसके नीचे रह जाती है
कितनी ही सर्वश्रेष्ठ धावक,
जो दौड़ कर दहलीज तक
पार नहीं कर पाती।

सबसे उजला क्या है?
नेताजी की कमीज ,
दोपहरी का तड़का
या सत्य और ईमान ,

नहीं !
सबसे उजला होता है
विधवा का दामन
जिसकी चकाचौंध में आँखें मलती
कितनी ही स्त्रिया कभी नहीं देख पाती
प्रकाश का परावर्तन,
वो सतरंगी आँखे ओढ़ कर
श्वेत खादी हो जाती है
रंग हीन उजली और सफेद।

सबसे नुकीला क्या है?
हथियार , देवी का त्रिशूल
या तिरस्कार और टीस ,

नहीं !
सबसे नुकीला होता है वो स्पर्श
जो होता है इच्छा के विरुद्ध
वो स्पर्ष जो खा जाता हैं हृदय की सारी कोमलता
जो निगल जाता है साहस
और कराता है आभास
पुरुष प्रधान समाज में स्त्री होने का।

Motivational Quotes Shayari

Motivational Quotes Shayari

यदि आप स्वयं प्रसन्न है,
तो जिंदगी उत्तम है।
यदि आपकी वजह से लोग प्रसन्न हैं,
तो जिंदगी सर्वोत्तम है।


━━━━✧❂✧━━━━

मदद एक ऐसी घटना है.. 
जिसे करो तो लोग भूल जाते हैं.. 
यदि ना करो तो लोग याद रखते हैं..!!


━━━━✧❂✧━━━━

ढूढोगे अगर तो ही रास्ते मिलेंगे,
मंजिल की फितरत है 
खुद चलकर नहीं आती..!!


━━━━✧❂✧━━━━

हार को भी सहना सीखिए 
क्योंकि हर रास्ते पर
जीत नहीं लिखी होती..!!


━━━━✧❂✧━━━━

जो बाप कि कदर करता है,
वो कभी गरीब नही होता ।। 
और जो मां की कदर करता है,
वो कभी बदनसीब नही होता ।।

अमीर तो हर गली में मिल जाते हैं,
मुश्किल तो जमीर वालों को ढूंढना है ।।

कलयुग चल रहा है..
इसलिए ये विचार दिल से निकाल दीजिए
कि बिना स्वार्थ कोई आपसे रिश्ता रखेगा ।।


━━━━✧❂✧━━━━

कोई आपका विश्वास तोड़े
तो दिल से उसका धन्यवाद करो,
क्योंकि वही लोग सिखाते है
की विश्वास सोच समझ कर करो।


━━━━✧❂✧━━━━

अमीर के घर का कौआ 
भी सबको मोर लगता है !
और गरीब जब भूखा होता है 
तब भी सबको चोर लगता है !


━━━━✧❂✧━━━━